Spread the love

महिला से सीनी में सरेआम हुई गले से चेन की छिनतई,

पुलिस के कार्यशैली पर उठने लगे सवाल…..

सरायकेला : सरायकेला के सीनी मुख्य बाजार बैंक ऑफ इंडिया के समीप शुक्रवार को दिनदहाड़े सरेआम एक महिला से चेन छिनतई की घटना हुई।

Advertisements

जिससे सीनी पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह उठने लगे है। मिली जानकारी के अनुसार बैंगलोर निवासी 45 वर्षीया जोगा लक्ष्मी पिछले एक सप्ताह से सीनी के करीम बागान स्थित अपने मायके आयी हुई है। शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब स्व जेजी राजु की पुत्री जोगा लक्ष्मी राम मंदिर से पानी लेकर आ रही थी। इस बीच बैंक ऑफ इंडिया के समीप भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में हेलमेट पहना एक बाइक सवार ने महिला की गले से चेन छिनतई कर फरार हो गया। बगैर नंबर प्लेट की बाइक पर एक व्यक्ति हेलमेट पहना हुआ था।

जिसने घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि वह लगभग डेढ़ तोला की सोना की चेन पहनी हुई थी। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 87 हजार रुपया बताया गया। भुक्तभोगी पीड़ित महिला जोगा लक्ष्मी के शिकायत पर सीनी पुलिस पूरे मामले की जांच में जूट गयी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज नही कराई गई थी। इधर,सीनी पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जूट गयी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

हालांकि भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चेन छिनतई की घटना ने लोगो की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं सीनी पुलिस के कार्यशेली पर भी सवाल उठने लगे है। आखिर भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में सुबह 10 बजे कैसे चेन छिनतई की घटना घटी? जबकि सामने बैंक ऑफ इंडिया है जहां सुरक्षा गार्ड के साथ सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। साथ ही उक्त क्षेत्र में हमेशा लोगो की आवाजाही रहती है।

Advertisements

You missed