Advertisements
Spread the love

प्रदेश कांग्रेस के पीसीसी डेलीगेट बनी तस्लीमा

मल्लिक और के के शुक्ला को महिलाओं ने किया

सम्मानित…..

सरायकेला Sanjay । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस के महासचिव तस्लीमा मल्लिक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का डेलीगेट सदस्य बनाए जाने पर महिलाओं द्वारा स्वागत और सम्मानित किया गया। इसके तहत कपाली नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पीसीसी डेलीगेट तस्लीमा मल्लिक सहित जुगसलाई से पीसीसी डेलीगेट बने केके शुक्ला और आदित्यपुर नगर निगम से प्रखंड नगर अध्यक्ष बनी रानी कालुंडिया को वार्ड की महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से स्वागत एवं सम्मानित किया गया।

Advertisements

मौके पर पीसीसी डेलीगेट तस्लीमा मल्लिक ने कही कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए राष्ट्र को जोड़ने की दिशा में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का हाथ मजबूत करने का कार्य करेंगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशरफ बब्बन, जिला महासचिव साहिब, जिला महासचिव तस्लीम नौशाद, अनामिका सरकार, शबाना परवीन एवं निशा सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल रहे।

You missed