Spread the love

जिला कांग्रेस कमेटी ने गृह मंत्री का किया पुतला दहन…

सरायकेला Sanjay । कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के निर्देश पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली पुलिस द्वारा बेवजह पूछताछ किए जाने के खिलाफ आदित्यपुर नगर अध्यक्ष रानी कालुंडिया के द्वारा आकाशवाणी चौक पर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष विशु हेंब्रम, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार उपस्थित रहे। मौके पर उपस्थित प्रदेश प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए देश के लोकतंत्र का गला घोट रही हैं। वही मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि देश में मोदी जी ने इस प्रकार तानाशाही का वातावरण कायम कर दिया है कि अब आमजन की समस्याओं को सुनना भी गुनाह हो गया है।

मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को राहुल गांधी के आवास पर भेज कर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया है जो निंदाजनक है। प्रदेश सचिव सुरेश धारी ने राहुल गांधी के आवास पर पुलिस भेजकर राहुल गांधी से पूछताछ करना लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास करना बताया। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष होपना हेंब्रम, सिद्धेश्वर उपाध्याय, सुनील सिंह, कुणाल राय, मुकेश श्रीवास्तव, राणा सिंह, रिजवान खान, विनोद प्रधान, थिरोद सरदार ,वैजयंती बारी, संदीप गोप, बृजेश सिंह ,बब्बन खान, रवि कुमार दीपू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…