Advertisements

स्वास्थ्य विभाग ने रैली निकालकर लोगों को तंबाकू निषेध के लिए किया जागरूक . . .
सरायकेला : SANJAY
Advertisements

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सिविल सर्जन कार्यालय से सहिया, एसटीटी, बीटीटी एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रैली निकाली गई।
जिसमें मुख्य रूप से डीपीएम निर्मल दास एवं डीपीसी अर्चना टोप्पो शामिल रही। मुख्य मार्ग से होते हुए जागरूकता रैली सदर अस्पताल सरायकेला के प्रांगण में आकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों को तंबाकू एवं तंबाकू युक्त पदार्थ का सेवन नहीं करने के लिए जागरुक करते हुए इससे होने वाली स्वास्थ्य एवं सामाजिक परक हानियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
Related posts:
SARAIKELA : आमदा ओपी क्षेत्र में बीते दिनों मिली अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान खड़गपुर निवासी लुलु म...
Sarikela News : अतिक्रमण की चपेट में सरायकेला, मुख्य सड़क मार्ग के किनारे दुकान लगाना बना व्यवसाय......
Kharsawan News : कुचाई में बीएलओ व सुपरवाइजर को चुनाव कानुन व नियमों पर दिया गया प्रशिक्षण......

