Advertisements
Spread the love

लू के लक्षण के साथ अब तक तीन की मौत; कई इलाजरत . . .

सरायकेला : SANJAY

Advertisements

सरायकेला-खरसावां जिले का तापमान 45 डिग्री पार हो गया था। जिसके कारण कई लोग लू की चपेट में आ गए थे। 12 घंटे में लू की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। जबकि लू की चपेट में आने वाले दंपति का इलाज चल रहा है।

गुरुवार की रात करीब दस बजे सरायकेला टिउनियां गांव निवासी लू से पीड़ित ओंटो महतो (70) को सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रात के करीब डेढ़ बजे केन्दुआ की रहने वाली महिला सुमित्रा महतो (50) को सदर अस्पताल लाया गया। महिला में लू के लक्षण पाए गए। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों द्वारा महिला का उपचार शुरू किया गया। कुछ देर के उपचार के दौरान ही महिला की मृत्यु हो गई। शुक्रवार को भी लू के लक्षण वाले तीन मरीज को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान एक की मृत्यु हो गई जबकि दो का इलाज चल रहा है।

शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे सरायकेला के हंसाऊड़ी की रहने वाले 70 वर्षीय मंगलाचंद्र ज्योतिषी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जांच के दौरान लू के लक्षण मरीज में मिले। शुक्रवार को ही सरायकेला के सुंदरपुर के रहने वाले पति-पत्नी गोपाल तियू (27) और ज्योति तियू (22) में लू के लक्षण पाए जाने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।