
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह मां भुवनेश्वरी महिला समिति के द्वारा मॉम्स किचन नाम से टिफिन सर्विस की शुरुआत की गई…
सरायकेला Sanjay । सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह मां भुवनेश्वरी महिला समिति के द्वारा मॉम्स किचन नाम से टिफिन सर्विस की शुरुआत की गई है। मां भुवनेश्वरी महिला समिति को दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत केनरा बैंक सरायकेला शाखा के द्वारा ₹100000 ऋण स्वीकृत की गई थी। जिसकी सहायता से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्वाबलंबी बनने के लिए मॉम्स किचन नाम से टिफिन सर्विस बिजनेस की शुरुआत की।

इसे लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। मॉम्स किचन टिफिन सर्विस शुभारंभ के अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पिंकी मोदक और नगर पंचायत सरायकेला की सामुदायिक संगठनकर्ता अनमोल कुमारी, सामुदायिक संसाधन सेविका उर्मिला महापात्रा एवं समिति की अध्यक्षा रितिका सतपति सहित समूह की समस्त महिलाएं उपस्थित रही।

