Advertisements
Spread the love

जन योजना अभियान के अंतर्गत प्रखंड संसाधन दल को दिया

गया जन योजना का प्रशिक्षण…

सरायकेला Sanjay । सरायकेला-खरसावां जिले के पंचायत संसाधन केंद्र सरायकेला में बृहस्पतिवार को जन योजना अभियान का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ हुआ। हमारी योजना हमारा विकास सत्र 2023-24 के अंतर्गत विकास योजनाओं के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त प्रवीण गागराई द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रशिक्षु को हमारी योजना हमारा विकास को लेकर जानकारी दी।जिला पंचायती राज पदाधिकारी, डीपीएम तनुश्री पंडा, मास्टर प्रशिक्षक रंजीत कुमार आचार्य तथा रोहित कुमार लाल उपस्थित रहे। मास्टर प्रशिक्षक रंजीत आचार्य ने सभी प्रशिक्षुओं को योजना अभियान 2022-23 के उद्देश्यों को बताया। मास्टर प्रशिक्षक रोहित कुमार लाल ने जीपीडीपी के अंतर्गत योजना का चयन प्रक्रिया को अवगत कराया।पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार के मास्टर प्रशिक्षक के रंजीत कुमार आचार्य व रोहित लाल के द्वारा इस प्रशिक्षण को दिया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड सम्वन्यक, बीपीओ मनरेगा, बीपीएम , जेएसएलपीएस कर्मी, जेजेएम प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Advertisements

You missed