Advertisements
Spread the love

जिला में मिले दो कोरोना संक्रमित मरीज…

सरायकेला Sanjay: जिले में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दिया है. जांच के दौरान जिले में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इनमें एक महिला व एक पुरुष हैं. महिला 37 वर्ष की है और पुरुष 57 वर्ष के है. दोनों ही गम्हरिया के रहने वाले हैं. इसकी जानकारी देते हुए जिले के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि दोनों सर्दी-खांसी, बुखार की शिकायत होने के बाद जांच के लिए पंहुचे थे. कोरोना जांच के दौरान दोनों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है.

Advertisements

You missed