Advertisements
Spread the love

महिलाओं के 30 दिवसीय सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण का हुआ समापन…

सरायकेला Sanjay । पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरायकेला के तत्वधान आयोजित महिलाओं के लिए 30 दिवसीय सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण का समापन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षण कक्ष में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सीट, जेएसएलपीएस डीपीएम श्रीमती आशियाना मड़की एवं सुषमा वारवा द्वारा सफल प्रशिक्षण प्राप्त कुल 34 प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

Advertisements

मौके पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को व्यवसाय चलाने के लिए ऋण के संबंध में जानकारी देते हुए बैंक से ऋण लेकर अपना स्वरोजगार शुरू करने की बात कही गई। मौके पर संस्थान का एनुअल एक्टिविटी रिपोर्ट 2022-23 प्रकाशित किया गया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक श्रीमती निशा रानी कीरो ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्य शैलेंद्र गोप, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैवर्त, द्रौपदी महतो एवं गुरुचरण महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed