
सरला बिरला विश्वविद्यालय में “इग्नाइट इनोवेशन एंड एम्पावर आइडियाज” विषय पर स्टार्टअप एवं उद्यमिता शिखर सम्मेलन का भव्य आयोजन

Arjun Kumar Pramanik……✍️
राँची । सरला बिरला विश्वविद्यालय में आज “इग्नाइट इनोवेशन एंड एम्पावर आइडियाज” विषय पर एक भव्य स्टार्टअप एवं उद्यमिता शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम टेक्नोलॉजी बिजनेस इन्क्यूबेशन (TBI) सेंटर फॉर इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन काउंसिल, एनआईटी जमशेदपुर द्वारा झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य झारखंड राज्य में उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाना था। इस मंच ने छात्रों, स्टार्टअप संस्थापकों, निवेशकों, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं तथा उद्योग जगत के अग्रणी व्यक्तित्वों को एक साथ जोड़ा। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित हुआ — उद्घाटन एवं प्रदर्शनी/एक्सपो का शुभारंभ तथा तकनीकी और मेंटोरिंग सत्र। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान विश्वविद्यालय के माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने किया। स्वागत भाषण एवं सम्मेलन का परिचय प्रो. संदीप कुमार, अध्यक्ष IIC एवं डीन, वाणिज्य संकाय ने प्रस्तुत किया। उन्होंने सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं में उद्यमशील सोच को प्रोत्साहित करने, नवाचारों को मंच प्रदान करने तथा सरला बिरला विश्वविद्यालय को पूर्वी भारत में नवाचार और उद्यमिता का केंद्र बनाने की दिशा में प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा (राज्यसभा सांसद एवं निदेशक, योजना एवं संगठनात्मक विकास, एसबीयू) तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. गौतम सूत्रधर (निदेशक, एनआईटी जमशेदपुर) ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर डॉ. देबाशीष दत्ता, सीईओ, TBI सेंटर, एनआईटी जमशेदपुर; श्री एम.के. गुप्ता, प्रधानाचार्य-सह-प्रबंध निदेशक (प्रभारी), झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम; श्री असीम कृष्ण दास, ट्रस्टी, रिसर्च इनोवेशन न्यूक्लियस, रांची; श्री मनीष कुमार (पूर्व छात्र, आईआईटी खड़गपुर), सीईओ, यूटोपिया विले; श्री मनीष पीयूष, सह-संस्थापक, प्योरश डेली फूड प्रा. लि.; श्री ऋतिक शुभम, संस्थापक, फ्लोवस एड-टेक स्टार्टअप; और श्री मनीक कुमार महतो, संस्थापक निदेशक, आई-हब स्टार्टअप फाउंडेशन, झारखंड उपस्थित थे।
<span;>कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने अपने उद्बोधन में उद्यमियों और स्टार्टअप्स को वित्तीय स्रोतों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया तथा झारखंड की अपार संभावनाओं का उल्लेख किया। महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने छात्रों को कर्मठता, अनुशासन और रचनात्मकता के माध्यम से जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब क्रिएटर बनने का आह्वान किया। प्रो. गौतम सूत्रधर ने भारत के नवाचार तंत्र और स्टार्टअप इकोसिस्टम पर चर्चा करते हुए कहा कि अस्वीकृति भी सफलता की प्रक्रिया का हिस्सा है और युवाओं को आत्मनिर्भर बनकर रोजगार सृजक बनने की दिशा में अग्रसर होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने स्टार्टअप्स के महत्व पर विचार रखे और छात्रों को नवाचार, सृजन तथा उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने अपने अभिनव विचारों को प्रदर्शनी और एक्सपो के माध्यम से प्रस्तुत किया। सत्र-III में आइडिया पिचिंग सेशन आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने व्यावसायिक विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नवाचार एवं प्रदर्शनी पुरस्कार वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. एस.बी. डांडिन, रजिस्ट्रार, एसबीयू ने प्रस्तुत किया।
<span;>इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन, अधिकारीगण, प्राध्यापक एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

