Advertisements
Spread the love

खतियानी जोहार यात्रा सरकारी पैसा का दुरुपयोग: गणेश महाली…

सरायकेला Saraikela । भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के सरायकेला में आयोजित खतियानी जोहार यात्रा को सरकारी पैसा का दुरुपयोग बताया है। उन्होंने कहा कि अब तक 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति बना ही नहीं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हर जगह खतियानी जोहार यात्रा निकाल कर और चारों तरफ बैनर पोस्टर गेट लगाकर लोगों को सिर्फ मूर्ख बना रहे है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके सहयोगी के ऊपर ईडी छापेमारी कर रहे थे तो उसके डर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आनन-फानन में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति बिल विधानसभा से पारित किया था।

Advertisements

जब सरकार के पास कानून बनाने का अधिकार है तो दूसरों के ऊपर क्यों थोप रहें? इसका मतलब साफ प्रतीत हो रहा है कि खतियान आधारित स्थानीय नीति और नियोजन नीति बनाने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मनसा ही नहीं है। सबको तक पता है कि राज्य के हर जिला में अलग-अलग सर्वे सेटेलमेंट हुआ है तो फिर 1932 का आधार ही क्यों? हमारे स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन और विधायक दशरथ गागराई के पास भी 1932 का खतियान नहीं होगा तो फिर आम जनता के पास कैसे होगा। उन्होंने कहा कि दूल्हे का कोई पता नहीं है लेकिन दूल्हे का बाप बारात लेकर चल पड़ा है। ये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा का हाल है।