Spread the love

जिला परिषद के लिए 5 ने किया नामांकन,

9 उम्मीदवारो ने खरीदा नामांकन पत्र….

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जिला परिषद सदस्य के लिए गुरुवार को कुल 5 उम्मीदवारों द्वारा आईटीडीए के परियोजना निदेशक के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। जानकारी हो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सरायकेला अनुमंडल के 5 प्रखंडो में चुनाव को लेकर नामांकन का कार्य चल रहा है।

जिला परिषद के लिए आईटीडीए के कार्यालय में जिला परिषद का नामांकन हो रहा है। जहां नामांकन के चौथे दिन गुरुवार को जिला परिषद के 5 प्रत्याशियो ने नामांकन किया जबकि 9 लोगो द्वारा नामांकन पत्र खरीदा गया है। जिला परिषद के लिए गुरुवार को गम्हरिया के क्षेत्र संख्या 12 से बिद्यामणि देवी,गम्हरिया भाग संख्या 14 से देवनाथ सिंह सरदार एवं प्रकाश महतो,सरायकेला क्षेत्र संख्या 11 से लक्ष्मी देवी एवं राजनगर क्षेत्र संख्या 15 से चामी मुर्मू द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।

जबकि जिला परिषद के लिए गुरुवार को गम्हरिया क्षेत्र संख्या 13 से विजय महतो एवं अजय कुमार महतो,गम्हरिया क्षेत्र संख्या 12 से रेखा देवी एवं आरती गोस्वामी,गम्हरिया क्षेत्र संख्या 14 से रूपेश सिंहदेव,सरायकेला क्षेत्र संख्या 11 से मीना कारवां,कुचाई क्षेत्र संख्या 7 से भरत सिंह मुंडा,राजनगर क्षेत्र संख्या 15 से रीता उरांव एवं राजनगर भाग संख्या 17 से सुमित्रा मुर्मू ने नामांकन पत्र खरीदा है।

Advertisements

You missed