Advertisements
Spread the love

क्राइम मीटिंग कर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को दिया

टास्क; जिले में अपराध एवं अपराधियों पर कसे लगाम।

सरायकेला। पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग कर थाना प्रभारियों को टास्क दिया है। जिला समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार कक्ष में बैठक करते हुए उन्होंने थानावार लंबित मामले, शिकायतें और लंबित अनुसंधान, गैर जमानती वारंट एवं नोटिस का तामिला की समीक्षा की। मौके पर उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपराध एवं अपराधियों पर लगाम कसने तथा बेहतर पुलिस पब्लिक संबंध बनाने के निर्देश दिए। फ्रेंडली पुलिसिंग के तहत थाना में आने वाले फरियादी की परेशानी को वेल बिहेव के साथ सुनते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें। अवैध बालू उत्खनन और शराब तस्करी जैसे अपराधों पर तत्काल नियंत्रण किया जाए। उन्होंने हर समय सतर्क रहकर अपनी ड्यूटी करते हुए लोगों के जानमाल की सुरक्षा करने के निर्देश भी दिए। समय-समय पर होटल, रेस्तरां और कैसे आदि की जांच करते हुए बिना नंबर वाले वाहनों की भी जांच की जाए। तथा मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरविंदर सिंह, चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो सहित सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार, खरसावां थाना प्रभारी प्रकाश कुमार, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार एवं अन्य सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?