Spread the love

16वां झारखंड राज्य एथलेटिक्स सीनियर जूनियर चैंपियनशिप में

सरायकेला-खरसावां जिले में बटोरे कुल 9 पदक…..

सरायकेला। जमशेदपुर के जेआरडी टाटा कंपलेक्स में आयोजित 16वां सीनियर जूनियर झारखंड राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सरायकेला खरसावां जिले के एथलीटों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक जीते हैं। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि 16 वर्ष से नीचे बालिकाओं में प्रतिमा टुडू में चक्का फेंक में स्वर्ण पदक एवं सौम्य कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किए हैं।

पुरुष वर्ग में 800 मीटर दौड़ में अजय कुमार ने स्वर्ण पदक, एक 100 मीटर दौड़ और 200 मीटर दौड़ में राजलू नायडू ने स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। इसी प्रकार पंद्रह सौ मीटर दौड़ में अभिषेक कुमार ने स्वर्ण पदक, 110 मीटर दौड़ में आदित्य सिंह ने रजत पदक, गोला फेंक में आर्यन वत्स ने रजत पदक और भाला फेंक में आर्यन वत्स ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष विष्णु नारायण सिंह, करमु मंडल, नित्यानंद महतो, गणेश चंद्र महतो एवं मुरली मोहन, चंदन कुमार, जिला एथलेटिक्स के सभी पदाधिकारी गण ने सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दिए हैं। सचिव सिकंदर महतो ने बताया है कि जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है।

बस उन्हें निखारने की जरूरत है। जिले में 5000 कल कारखाने चल रहे हैं। परंतु यहां पर खिलाड़ियों को दौड़ने के लिए रनिंग स्पाईक नहीं है। उनको भोजन तक सही नहीं मिल पाता है। सरायकेला खरसावां जिले में एथलीटों के लिए एक भी डे बोर्डिंग सेंटर या आवासीय सेंटर नहीं है। फिर भी जिला से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पिंकी प्रमाणिक, सुदाम मार्डी और लखन मार्डी जैसे खिलाड़ी उभरे हैं।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग

जमशेदपुर : मैईया सम्मान योजना‌ झामुमो के लिए गले की हड्डी बनी क्या ?

जमशेदपुर : जिला स्तरीय चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन…

चांडिल : संदर्भ ~ बलभद्र गोराई, सत्ता परिवर्तन होता रहा पर व्यवस्था नहीं…