Advertisements
Spread the love

कुचाई के रूगुडीह पंचायत से मुखिया पद के लिए

करम सिंह मुंड़ा ने किया नामाकंन……

सरायकेला। कुचाई में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के लिए मुखिया पद के लिए गुरूवार को करम सिंह मुंडा ने नामांकन किया। श्री मुंडा ने कहा कि रूगुडीह पंचायत के जनता के लिए सड़क बिजली पानी शिक्षा एवं स्वास्थ्य व किसानों का विकास के लिए मेरा विशेष प्राथमिकता रहेगा।

Advertisements

वहीं कुचाई के 10 विभिन्न पंचायत से 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिसमें 6 महिला एवं 5 पुरूष शामिल है। गुरूवार को अपने समर्थकों के साथ कुचाई मुख्यालय पहुच कर रूगुडीह पंचायत केे मुखिया पद के लिए करम सिंह मुंड़ा ने अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया। इसके अलावे रूगुडीह से गणपति सिंह मुंड़ा,बारूहातु पंचायत से मुखिया प्रत्याशी अहिल्या मुंड़ा,पोडाकाटा से अनुराधा उरावं,तिलोपदा से राम सोय मरांगहातु पंचायत से डुबराय हेम्ब्रम ने अपने समर्थकों के साथ परचा दाखिल किया।

जबकि कुचाई के अरूवां,छोटासेगोई, मरागंहातु,बोन्दोलोहर,बारूहातु, गोमेयाडीह,पोडाकाटा,रोलाहातु, रूगुडीह, तिलोपदा पंचायतों के विभिन्न वार्ड सदस्य पदो के लिए गुरूवार को कुल 30 लोगों ने परचा खरीदा। जबकि कुचाई के 129 वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामाकंन किया।