Advertisements
Spread the love

अभाविप के कोल्हान विभाग के विभाग संयोजक बनाए गए किरीटी

उर्फ विकास ठाकुर…..

सरायकेला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग रामगढ़ के राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ। जिसमें किरीटी उर्फ विकास ठाकुर को अभाविप के उधान विभाग का विभाग संयोजक बनाया गया। विकास ठाकुर इससे पूर्व और भाभी के नगर इकाई, महाविद्यालय इकाई, जिला संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैसे कार्य का निर्वहन करते हुए कोल्हान विभाग के विभाग संयोजक बनाए गए हैं। मौके पर उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। जो हमेशा समाज एवं छात्र के हर समस्याओं पर सबसे पहले अडिग रहता है। उन्होंने अभाविप के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करते हुए यथासंभव हर एक विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे।

Advertisements

You missed