Advertisements
Spread the love

सालडीह में परंपरागत रीति रिवाज से हुआ नवनिर्वाचित

जिप सदस्य शंभू मंडल का स्वागत……

सरायकेला। गम्हरिया प्रखंड के भाग 13 से नव निर्वाचित हुए जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल का सोमवार को सालडीह में परंपरागत रीति रिवाज से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर गाजे बाजे के साथ फूल माला पहनाकर तथा घरों में पैर धोकर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल का स्वागत किया गया।

Advertisements

 

मौके पर जिप सदस्य शंभू मंडल ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने उन पर विश्वास जताया है। और वो जनता के विश्वास पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा है कि स्थानीय युवाओं को रोजगार, महिलाओं एवं महिला समितियों को कौशल विकास के साथ स्वरोजगार, खेल एवं खिलाड़ियों के विकास और कृषि विकास के क्षेत्र के लिए काम करना उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी।

You missed