Spread the love

हिंदू साम्राज्य दिवस के अवसर पर शाखा मैदान में उत्सव का

किया गया आयोजन…….

सरायकेला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरायकेला के द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव का आयोजन बिरसा मुंडा स्टेडियम के शाखा मैदान में किया गया। कार्यक्रम में नगर संघचालक सत्यनारायण अग्रवाल मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित रहे। नगर कार्यवाह अमलेश सिन्हा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गयी।

मुख्य वक्ता के रूप में नारायण कुमार जिला बौद्धिक प्रमुख सरायकेला उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन शिवाजी ने अपने साम्राज्य की स्थापना की थी। शिवाजी का जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है। उन्होंने अपने जीवनकाल में हिंदू राष्ट्र के उत्थान एवं सुदृढ़ीकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जब पूरा भारत मुगलों के अधीन था और चारों और इस्लाम का बोलबाला था ऐसे प्रतिकूल समय में हिंदू धर्म को पुनर्स्थापित करने एवं इसके स्वाभिमान जीवित रखने में उनका उल्लेखनीय योगदान है | उन्होंने उस समय मराठा शक्ति को संगठित कर अपनी सेना तैयार की और अपनी छोटी सी सेना के बदौलत कई किलो पर जीत का परचम लहराया |

हिंदू साम्राज्य की स्थापना की उन्होंने 6 जून 1674 को किया | इस अवसर पर शिवाजी अपने आप को राजा घोषित किया| उनका जीवन संघर्ष से परिपूर्ण रहा वे मराठा की संगठित शक्ति के दमपर जीवन पर्यन्त मुगलों से संघर्ष करते रहे और 1680 वीरगति को प्राप्त किया| शिवाजी जो उदाहरण हमारे सामने प्रस्तुत किए हैं वे हमारे लिए अनुकरणीय है एवं एक आदर्श हिंदू राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरणा के स्रोत है | इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रत्येक वर्ष इस दिन को हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव के रूप मनाता है| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे वर्ष में 6 उत्सव मनाता है उनमें से यह भी एक है | वर्तमान परिपेक्ष में हिंदू समाज को संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है यह प्रेरणा हमें शिवाजी के जीवन से मिलती है |

शिवाजी के आदर्शों पर चलकर ही हमारा राष्ट्र परंवैभव को प्राप्त कर सकता है | कार्यक्रम में सरायकेला नगर के श्री मनोज कुमार चौधरी ,अशोक कुमार दास, गौर गोविंदा साहा ,पुलक सतपति, दीपक पति मनबोध साहू, पप्पू चौधरी ,विजय लाल, अभय अग्रवाल अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed