Spread the love

कुचाई में किसानों के बीच 50% अनुदान पर धान बीज वितरण का

हुआ शुभारंभ।

सरायकेला। झारखंड सरकार किसानों को आधे दाम पर धान का बीज दे रही है। बीज विनमय एवं वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार द्वारा किसानों को खरीफ फसलों के बीज 50% अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए कुचाई प्रखंड के लगभग 450 किसानों रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है।

वहीं बुधवार को कुचाई प्रखंड के अंतर्गत कुचाई लैंपस मे 50% अनुदान पर धान बीज का वितरण कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। ज्ञात हो कि इस बार मॉनसून के पूर्व किसानों को धान बीज उपलब्ध कराया गया है। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि इस बार बीज का वितरण ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी के माध्यम से किसानों को बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके लिए अभी तक 450 किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसान भाई समय से धान की बुआई और रोपाई कर अपने आप को और कुचाई के साथ साथ झारखंड को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं। किसानों को Mtu 1010 प्रभेद का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। और एक दो दिन से mtu 7029 प्रभेद का भी धान बीज उपलब्ध हो जायेगा। कार्यक्रम में बीटीएम राजेश कुमार, बीएओ हरिलाल राम, लैंपस कर्मी सुभाष सोय, किसान मित्र हीरालाल सरदार, प्रेमलाल महतो, लालबिहारी महतो आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed