Spread the love

सरोती सरदार बनी हुदू पंचायत की उप मुखिया….

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत हुदू पंचायत भवन में पंचायत के उप मुखिया पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें पंचायत के 8 वार्ड में से उप मुखिया पद के प्रत्याशी रहे संतोष सोरेन को 3 मत प्राप्त हुए। जबकि दूसरी प्रत्याशी सरोती सरदार को कुल पांच मत प्राप्त हुआ। और एक मत रद्द हुआ। इस प्रकार सरोती सरदार कुल 4 मतों से विजयी होकर हुदू पंचायत की उप मुखिया निर्वाचित हुई। मौके पर सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार द्वारा सरोती सरदार को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया सुगी मुर्मू, पंचायत सचिव अशोक कुमार, समाजसेवी राजेंद्र महतो, स्वयंसेवक विजय महतो, राजू महतो, रोजगार सेवक प्रकाश लायक, रूपक मुर्मू, कार्तिक सरदार एवं गणेश सरदार उपस्थित रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार द्वारा सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई।

Advertisements

You missed