Spread the love

खरसावां गोलीकांड के प्रत्यक्षदर्शी रहे झारखंड आंदोलनकारी के

प्रतिमाओं का हुआ प्राण प्रतिष्ठा; लगा नेत्र जांच शिविर…..

सरायकेला। झारखंड शिक्षित बेरोजगार संघ के तत्वाधान शुक्रवार को खरसावां गोलीकांड के प्रत्यक्षदर्शी रहे झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय मांगू सोय एवं स्वर्गीय दशरथ मांझी की पुण्यतिथि मनाई गई।

इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक शंकर सोय के नेतृत्व में उक्त दोनों झारखंड आंदोलनकारियों के प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पुजारी विशु हेंब्रम ने परंपरागत तरीके से मंत्रोच्चार के बीच दोनों झारखंड आंदोलनकारियों के प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की। मौके पर सरायकेला के समाजसेवी त्रिविक्रम सिंहदेव, पूर्णिमा नेत्रालय के शैली महाकुड, ग्राम प्रधान महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष विशु हेंब्रम सहित अन्य गणमान्य द्वारा दोनों आंदोलनकारियों के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर विजन सेंटर द्वारा पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें 16 ग्रामीणों की नेत्र जांच करते हुए 3 को मोतियाबिंद से ग्रसित पाया गया। जिन्हें मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए पूर्णिमा नेत्रालय ले जाया गया। आयोजक प्रमुख शंकर सोय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात स्थान उपलब्ध होते ही खरसावां गोलीकांड के उक्त दोनों प्रत्यक्षदर्शी झारखंड आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा।

Advertisements

You missed