
सशस्त्र सीमा बल ने शुरू किया मोबाइल प्रशिक्षण कार्यक्रम…
राँची/अनगड़ा :अर्जुन कुमार ।

16 जनवरी 24 को 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अनगड़ा (राँची) द्वारा लोक कल्याणकारी योजना के तहत मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ “जी” समवाय तामाड़ व “बी” समवाय अनगड़ा में किया गया। जहां अनगड़ा में 26वीं वाहिनी के कमांडेंट एस. डी. शेरखाने ने स्वयं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया वहीं तामांड़ में महोदय के निर्देशन पर डॉ.फैजल खान (कमांडेंट चिकित्सक) ने कार्यक्रम की शुरूआत की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में आस-पास के गांवों के युवाओ ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले 15 दिनों तक चलेगा। जिसमें भाग ले रहे प्रशिक्षुओं को मोबाइल रिपेयरिंग की प्रशिक्षण तथा उससे जुड़े साधन-सामग्री दिया जायेगा ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा अपनी स्वयं की दुकान खोल सके तथा आत्मनिर्भर बनें। कमांडेंट महोदय ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण से होने वाले लाभों के बारे में बताया तथा सभी को अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

