Advertisements
Spread the love

सड़क दुर्घटना में घायल हुए 20 वर्षीय पिकेश्वर की इलाज के दौरान हुई मौत; शोक की लहर…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। बीते गुरुवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुए दिग्गी लखीमपुर निवासी 20 वर्षीय पिकेश्वर नाथ की रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद गांव सहित साथी परिजनों में शोक की लहर छा गई है। बताया गया कि बीते गुरुवार की रात्रि अपने बाइक से घर वापस लौटने के क्रम में सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग पर नोरोडीह ससान के तीखे मोड़ पर पिकेश्वर नाथ की बाइक स्किड कर गिर गई।

जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए पिकेश्वर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे जमशेदपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जमशेदपुर की टीएमएच में इलाज के बाद उसे रांची के रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह पिकेश्वर की मौत हो गई। बताया गया कि काफी मिलनसार और हंसमुख प्रकृति का मृतक पिकेश्वर उसके पिता के निधन के बाद घर का एकमात्र कमाने वाला और घर चलाने वाला था।