Advertisements
Spread the love

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर कुल 31 यूनिट ब्लड का हुआ कलेक्शन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। मुड़िया स्थित सुप्रीम ग्रुप कंपनी में सुप्रीम ग्रुप फाउंडेशन डे के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सरायकेला ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन अर्धेन्दु कुमार सिंह एवं एएनएम नर्स चिंता कुमारी सहित मेडिकल टीम की उपस्थिति में बेहद सुरक्षित तरीके से 31 यूनिट ब्लड का कलेक्शन किया गया।

मौके पर ब्लड बैंक सरायकेला की टीम द्वारा लोगों को रक्तदान के महत्व और रक्तदान से होने वाले शारीरिक स्वास्थ्य लाभ की जानकारी देते हुए नियमानुसार रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। कहा गया कि रक्तदान, महादान और जीवनदान है।

You missed