Advertisements
Spread the love

गम्हरिया इंडस्ट्रियल क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने के बाद वन विभाग ने जारी किया संपर्क नंबर; कैंप करते हुए सभी से सतर्क रहने की अपील की…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। बीते रविवार को गम्हरिया स्थित RSB Unit #1 कम्पनी में एक तेन्दुआ देखे जाने के बाद से ही वन विभाग के द्वारा बचाव अभियान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण ने इस संबंध में अपील की है कि उक्त अभियान के संपन्न होने तक गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र एवं उसके आस पास अवस्थित सभी औद्योगिक इकाईयों एवं रिहायशी इलाकों में कार्यरत एवं रहने वाले लोगों से अनुरोध है कि रात्रि के समय अनावश्यक घर से बाहर ना निकले तथा अकेले ना घूमे।

यदि अति आवश्यक हो तो 2-3 की संख्या में या चौपहिया वाहन का प्रयोग करें। किसी भी व्यक्ति को यदि तेन्दुए के बारे में कोई सूचना प्राप्त होती है तो अविलम्ब जारी किए गए मोबाईल नं० पर संपर्क कर जानकारी साझा करें।

जारी किए गए संपर्क मोबाइल नंबर:-
▪️9412996824-वन प्रमंडल पदाधिकारी, सरायकेला वन प्रमंडल।
▪️9771283269-वन क्षेत्र पदाधिकारी, सरायकेला प्रक्षेत्र।
▪️9155573176-वनपाल, देवेन्द्र नाथ टुडु।
▪️9956482889-वनपाल, सुनिल कुमार महतो।
▪️9608193015-सहायक, प्रेम चन्द्र कुम्भकार।

You missed