Spread the love

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई मुख्यमंत्री से वार्ता, संघीय प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ जल्द मीटिंग बुलाने की कही बात…

 

सरायकेला:संजय मिश्रा  एमएसीपी, छठा पे विसंगति, अंतर जिला स्थानांतरण के विषयों से संबंधित ज्ञापन के साथ अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की मुख्यमंत्री से विधानसभा में मुख्यमंत्री कक्ष में वार्ता हुई।

वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री को झारखंड में शिक्षकों को एमएसीपी नहीं मिलने की बात बताई गई। नवंबर 2022 में हुई संघ की मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता का स्मरण कराते हुए अब तक अधिकारी स्तर से कार्य के लंबित रहने की बात बताई गई। शिक्षकों को एमएसीपी नहीं मिलने के दंश से अवगत कराया गया। इस संबंध में उक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार दत्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि हमने राज्य को ओपीएस दिया, स्वास्थ बीमा दिया और अब इसको भी देने का हमारा इरादा है। हम चाहते हैं कि ये काम भी हो जाए। संघ की बातो को सुनने के बाद उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही अधिकारियों के साथ आपलोगों की एक बैठक करवा कर इस काम को गति प्रदान कराऊंगा। थोड़ा समय चाहिए। मुख्यमंत्री को पांच अगस्त से अजाप्टा के आहूत आमरण अनशन कार्यक्रम के बारे में भी बताया गया।

इसके साथ ही छठा पे विसंगति और अंतर जिला स्थानांतरण की मांग को भी उनके संज्ञान में लाया गया। वार्ता में संघ की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष सहयोग प्रदान करने हेतु खिजरी विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा विधायक नमन विकसल कोंगरी भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, संगठन महामंत्री असादुल्लाह, उपाध्यक्ष दीपक कुमार दत्ता, दक्षिणी छोटनगपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, रांची जिला अध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा, खूंटी जिला अध्यक्ष संजय कंडुलना, लोहरदगा जिला अध्यक्ष मणि उरांव, गुमला जिला अध्यक्ष रामचंद्र खेरवार, सरायकेला खरसावां अध्यक्ष माणिक कुमार सिंह, अमर बाउरी एवं एमएसीपी मोर्चा के संयोजक अमरनाथ झा शामिल रहे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग

जमशेदपुर : मैईया सम्मान योजना‌ झामुमो के लिए गले की हड्डी बनी क्या ?

जमशेदपुर : जिला स्तरीय चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन…

चांडिल : संदर्भ ~ बलभद्र गोराई, सत्ता परिवर्तन होता रहा पर व्यवस्था नहीं…