
सरायकेला विधानसभा (कोल्हान प्रमंडल) आम आदमी पार्टी झारखंड सावित्री मार्डी की सभा में उमड़ी महिलाओं की भीड़; मनीष डेनियल ने दिलाई आप पार्टी की सदस्यता…
सरायकेला Sanjay । राजनगर प्रखंड के जनबनी पंचायत में आम आदमी पार्टी की सरायकेला विधानसभा अध्यक्षा सावित्री मार्डी के नेतृत्व में एक और सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि कोल्हान प्रभारी मनीष कुमार डेनियल रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कान्हू मुर्मू ने तथा संचालन देवव्रत मुर्मू ने किया। समारोह में महिलाओं ने विशेष रूप से बड़ी संख्या में भागीदारी की।

मनीष डेनियल व सावित्री मार्डी ने कान्हू मुर्मू, डोमन हेम्ब्रम, धुतू सोरेन, गोरी हांसदा, गामे हेम्ब्रम, कुना मुर्मू, सोरो मिस्त्री, ज्योत्स्ना मुर्मू, ऊषा मुर्मू, रुकमणी मुर्मू, रिंकी रानी महतो, रासमणि महतो, देवला हांसदा, मनीषा मुर्मू, मिनी मुर्मू, घानी हेम्ब्रम, माएनो हेम्ब्रम, दुर्गी माई मुर्मू, करमी हेम्ब्रम, सोनामुनी मुर्मू, मैनी मुर्मू, सोमाय मुर्मू, मिसरो लाल महतो, फागू मुर्मू, लखाय मुर्मू, मुखल मुर्मू, मंगल सोरेन, एस. हेम्ब्रम, सुगदा सोरेन, अनिल मुर्मू सहित दर्जनों अन्य ग्रामवासियों को टोपी पहना कर विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई।
सावित्री मार्डी ने नए सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में महिलाओं के हाथ में सत्ता की चाबी होनी चाहिए, क्योंकि महंगाई, बेरोजगारी व बुनियादी सुविधाओं के अभाव से महिलाओं को ही सबसे ज्यादा कष्ट होता है। उन्होंने दिल्ली व पंजाब में क्रमशः अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान की सरकारों द्वारा किए जा रहे जनहित के अत्यंत लोकप्रिय कार्यों का वर्णन किया तथा मोबाइल पर वहाँ के स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक, डिज़ाइनर रोड एवं शानदार बसों की तस्वीरें भी दिखाई।
इस मौके पर बोलते हुए मनीष ने पार्टी की मूलभूत विचारधारा व उपलब्धियों से ग्रामवासियों को अवगत कराया तथा समाज व बच्चों के बेहतर भविष्य हेतु ईमानदार प्रतिनिधियों का चयन करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने वर्तमान झारखंड सरकार द्वारा भोले-भाले लोगों पर त्रुटिपूर्ण नियोजन थोपने का आरोप लगाया। तथा लोगों को इस राजनीतिक साजिश से आगाह रहने को कहा। इस सभा में मनीष के साथ जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष के.के. सिंह, पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष अजीत सिंह, जुगसलाई विधानसभा अध्यक्ष राजीव रंजन, पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास राज, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सरदार अमनदीप सिंह, देवव्रत, रितेश, रामचंद्र मार्डी व राजबान सिंह भी उपस्थित हुए।

