Spread the love

कांग्रेस पार्टी ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का 79वां जयंती…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का 79वां जयंती जिला महासचिव रामा शंकर पांडे के नेतृत्व में आदित्यपुर 2 अंतर्गत रोड नंबर 4 पद्मा मेडिकल के सामने संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम स्वर्गीय राजीव गांधी की तस्वीर पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया गया। तत्पश्चात उपस्थित आम एवं कांग्रेसी जनों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर स्व राजीव गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि राजीव गांधी ने नौजवानों को 18 साल में मताधिकार का अधिकार समेत संचार क्रांति का सूत्रपात करके भारत को दुनिया के नक्शे पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का कार्य किया।

वह राजीव गांधी की ही दूर दृष्टि थी कि आज भारत कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित हुआ है। पंचायती राज कानून, पेसा कानून, वनाधिकार कानून, समेत आदिवासी हितों के लिए भी राजीव गांधी ने ठोस प्रयास अपने कार्यकाल में किए थे। मौके पर प्रदेश सचिव सुरेश धारी ने राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया।

कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष जमीला अशरफ बबन ने संबोधित करते हुए कहा कि राजीव जी देश के करोड़ों नौजवानों के आज भी आदर्श के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं। उनकी कमी इस राष्ट्र को हमेशा महसूस होती है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता समरेंद्र नाथ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ऋषि मिश्रा, जमाल अशरफ बब्बन, जिला सचिव प्रकाश मंडल, रमेश बालमुचू, आदर्श ठाकुर, विष्णु कुमार, गणेश सरदार ,बबलू, अनिल, दीपक सरदार आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed