Advertisements
Spread the love

रोक के बावजूद धड़ल्ले से जारी है बालु का अवैध उत्खनन; सरायकेला पुलिस ने माजना घाट पुलिया से जप्त किया एक बालू ट्रैक्टर; कार्रवाई के लिए खनन विभाग को लिखा पत्र…

सरायकेला: संजय मिश्रा। जिले में बालू का अवैध खनन एनजीटी के रोक के बावजूद भी धड़ल्ले से जारी है। बृहस्पतिवार को ही सरायकेला थाना पुलिस ने एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को माजना घाट से जप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सरायकेला थाना प्रभारी सतीश बरनवाल ने बताया है कि एनजीटी के रोक के बावजूद भी नियमों का उल्लंघन करते हुए माजना घाट से अवैध बालू का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया है।

Advertisements

विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए इसे खनन विभाग के सुपुर्द किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि अवैध बालू के खिलाफ सरायकेला थाना पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि गश्ती पुलिस द्वारा गस्ती के दौरान उक्त ट्रैक्टर को अवैध बालू के साथ परिवहन करते हुए पकड़ा गया है। और विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

You missed