Advertisements
Spread the love

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के द्वारा सामुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग-नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस की विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ईवीएम संग्रहित सील कमरे, भवन परिसर में लगाए गए CCTV कैमरे, तैनात सुरक्षा बल, अग्निशमन सिलेंडर इत्यादि का अवलोकन करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र में ईवीएम की विश्वसनीयता में किसी प्रकार का कोई संदेश ना रहे इस बावत भवन परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का नियमित अवलोकन करें।

साथ ही सिफ्टवार एवं सुरक्षा बल की तैनाती रहे यह सुनिश्चित करें। मौके पर उपायुक्त के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे।