Advertisements
Spread the love

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने सदर अस्पताल स्थित एमटीसी का किया निरीक्षण; दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर ने सरायकेला के सदर अस्पताल स्थित मालनूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर का निरीक्षण किया। जिसमें निरीक्षण के दौरान कुल 14 कुपोषित बच्चे भरती पाए गए। जिसमें गम्हरिया प्रखंड से 9, सरायकेला प्रखंड से 2 और कुचाई प्रखंड से तीन कुपोषित बच्चे एमटीसी में इलाजरत पाए गए।

जिनकी उपस्थित सभी माताओं को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा उचित पोषण की सलाह दी गई। जिसमें उन्होंने निर्देश दिया कि जिस तरह एमटीसी में खाना दिया जा रहा है घर जाकर उसी को फॉलो करना है। निरीक्षण के दौरान एमटीसी के बाथरूम का दरवाजा टूटा हुआ पाया गया।

जिसे जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने तुरंत रिपेयर करने की सलाह दी। मौके पर एमटीसी में कार्यरत एएनएम जिदन सोरेन, शिता सोरेन, रेनु कुमारी सहित एक रसोईया एवं सफाई कर्मी मौजूद रहे।