Advertisements
Spread the love

ड्रग इंस्पेक्टर ने आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र के विभिन्न दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। नशा मुक्ति अभियान के सफल संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर जया आइंड ने आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र अंतर्गत ABHI MEDICAL भाटिया बस्ती, APOLO PHARMACY आदित्यपुर, DEV SAI MEDICAL आदित्यपुर, DRBHANGA MEDICAL स्टोर समेत कई दवा दुकानों एवं क्लिनिको का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री ना हो, और आम लोगों को सही और अच्छी दवा मिले यह सुनिश्चित करें। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि कई प्रकार की दवाइयां का युवाओं के द्वारा नशा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जिसको ध्यान में रखते हुए डॉक्टर्स के प्रिस्क्रिप्नस पर ही ऐसी दवाओं का बिक्री करें।

You missed