
उत्पाद विभाग ने छापामारी कर 22.24 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार…
सरायकेला: संजय मिश्रा । आगामी विधानसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर उपायुक्त के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग द्वारा खरसावां थाना क्षेत्र के हरिभंजा, पुणेदा और रामपुर में उत्पाद छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में हरिभंजा गांव से अजय मंडल के दुकान और घर से 22.24 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया।


जिसमें अजय मंडल को विधिवत गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इसी क्रम में पुणेदा और रामपुर में छापामारी कर संचालित अवैध चुलाई शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। जिसमें 2000 किलो जावा महुआ विनष्ट किया गया।
और 50 लीटर अवैध चुलाई शराब जप्त किया गया। बताया गया कि अवैध भट्टी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत उत्पाद अभियोग दर्ज किया गया। छापामारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद अखिलेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद शंभू सिंह, सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद सौदागर पंडित सहित गृह रक्षा बल के जवान शामिल रहे।

