Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने कहा, घुसपैठियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे और आदिवासियों के हित की लड़ेंगे लड़ाई…

सरायकेला  : भाजपा नेता चंपई सोरेन कोल्हान दौरे के तहत बुधवार को कला नगरी सरायकेला भाजपा कार्यालय पहुंचे । इसके बाद शहीदों की धरती खरसावां पहुंचे। जहां शहीदों बेदी व शहीद स्थल पर शहीदों को नमन करते हुए चंपाई ने समर्थकों से मिलकर हौसला बढ़ाया। इसके बाद खरसावां काली मंदिर सामुदायिक भवन में आयोजित समारोह में पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता चंपाई सोरेन का भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ दुर्ग के सांसद विजय बघेल, भाजपा नेत्री मीरा मुंडा भी मौजूद रहे। चंपाई सोरेन ने अपने संबोधन में झामुमो सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेलने वाले सरकार को उखाड़ फेंकना है।

पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन पहली बार जिला मुख्यालय सरायकेला पहुंचे। हजारों की संख्या में उनके समर्थक भी साथ रहे। इस दौरान चंपाई ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के ऊपर विश्वास करके भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया हूं, पार्टी के प्रति गहरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में रहकर घुसपैठियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे और आदिवासियों के हित की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के विकास झारखंड का एक जटिल मुद्दा है। इसे भाजपा ही ठीक कर सकती है। इसलिए हम भाजपा में आए हैं। राज्य के आदिवासी आज खतरे में है और हम भाजपा में रहकर इन आदिवासियों पर हो रहे विभिन्न अत्याचार के प्रति लड़ाई लड़ेंगे और आदिवासियों को उनके हक व अधिकार दिलाएंगे।

उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश खनिज संपदा से भरा हुआ है और एक सोने की चिड़िया है। इसे हम संवारने का काम करेंगे।चंपाई सोरेन ने जय श्री राम नारे के साथ संबोधन को समाप्त किया।

Advertisements

You missed