Spread the love

पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा के साथ भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा के नव मनोनीत प्रदेश मंत्री हेमंत कुमार केशरी पहुंचे सरायकेला; पूर्व विधायक ने खरसावां विधानसभा सीट पर जताई अपनी दावेदारी…

सरायकेला: संजय मिश्रा । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा और भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ी जाति मोर्चा के नव मनोनीत प्रदेश मंत्री हेमंत कुमार केशरी बृहस्पतिवार को सरायकेला पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेस से मिलते हुए कोल्हान में भाजपा की बढ़ रही जनाधार पर विचार दिए। प्रदेश मंत्री हेमंत कुमार केशरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव कोल्हान क्षेत्र में भाजपा के लिए सुखमय और सफलता प्रद रहेगा।

वही खरसावां विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी मजबूत बताते हुए पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा ने कहा कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र में उनकी अमिट पहचान एक बेदाग और कर्मठ जनप्रतिनिधि के रूप में है। और जनता एवं पार्टी के विश्वास के आधार पर ही दोबारा वे खरसावां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अन्य किसी की तुलना नहीं करते हुए पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय और अपनी दावेदारी को खरसावां विधानसभा सीट के लिए समान रूप से बताया है। जिसमें पार्टी के निर्णय को उन्होंने सर्वोपरि एवं सर्वमान्य कहा है।

Advertisements