Advertisements
Spread the love

बांधडीह गांव में 4 योजनाओं का किया गया शिलान्यास…

सरायकेला – संजय कुमार मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। गम्हरिया प्रखंड के बांधडीह पंचायत अंतर्गत बांधडीह गांव में जनता दरबार में चार योजनाओं का विधि पूर्वक शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ झामुमो नेता विजय महतो ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्जुन गोप, मांगीलाल महतो, विजय महतो, शैलेंद्र महतो, प्रकाश महतो, अमूल्य महतो, सुभाष महतो, लक्ष्मण महतो, शंकर महतो, बांधडीह पंचायत मुखिया सीन्नी बोयपाई, पंचायत समिति सदस्य मंजू महतो, वार्ड सदस्य सुगंधी महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरिया एवं अंचलाधिकारी सरायकेला की प्रमुख उपस्थिति में 4 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता की आवश्यकता और मांग के अनुरूप शिलान्यास किए गए चारों योजनाओं के पूर्ण होने पर क्षेत्र में विकास के आयाम स्थापित होंगे।