Spread the love

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान गृह गायत्री यज्ञ उपासना का किया गया आयोजन…

सरायकेला: संजय मिश्रा  । अखिल विश्व गायत्री परिवार मार्गदर्शक शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार विश्व शांति एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से घरों में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक समिति प्रकोष्ठ सरायकेला के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्वविद्यालय ऐतिहासिक गृह-गृह गायत्री यज्ञ उपासना अभियान के तहत सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न प्रखंडों में नए एवं पुराने गायत्री परिवार के यहां एक साथ एक समय पर गायत्री यज्ञ संपन्न कराया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला-खरसावां के अरुण कुमार ने बताया कि कल 259 घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न कराया गया।

जिसमें आदित्यपुर नगर में 85, गम्हरिया प्रखंड में 70, ईचागढ़ प्रखंड में 35, सरायकेला प्रखंड में 41, सीनी में 10 एवं खरसावां प्रखंड के 18 घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि संस्कार स्थापना और सकारात्मक वातावरण के विकास को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements

You missed