Advertisements
Spread the love

ग्राम प्रधान महासभा सरायकेला प्रखंड कमेटी की बैठक में 5 बिंदुओं पर हुई चर्चा…

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड कार्यालय के सभागार में ग्राम प्रधान महासभा सरायकेला प्रखंड कमेटी की बैठक महासभा के प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंहदेव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से 5 बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया कि ग्राम प्रधानों को सरकार द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है। ग्राम प्रधानों के लिए प्रखंड कार्यालय में एक कमरा उपलब्ध कराया जाए। ग्राम प्रधानों के लिए पंचायत कार्यालय में एक कमरा उपलब्ध कराया जाए।

ग्राम प्रधानों के रिक्त पद में नया ग्राम प्रधान चयनित किया जाए। सभी ग्राम प्रधानों का अंचल से मानदेय भुगतान नहीं होने पर चिंता जताई गई। 15 वित्त योजना में सरकार द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतों को वार्षिक बजट पारित किया गया है। पंचायत के सभी ग्राम प्रधानों को वार्षिक बजट की छाया प्रति पंचायत सचिव द्वारा उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई।

बैठक में सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सहित केंद्रीय कमेटी ग्राम प्रधान महासभा के महासचिव सीताराम तियू, सचिव शंकर सोय, सह सचिव प्रशांत कुमार साहू, सीनी ग्राम प्रधान मनोज शर्मा, योगेश्वर सरदार, सत्यनारायण महतो, हेमंत कुमार महतो, नरसिंह महतो, हीरालाल दास, अर्जुन सरदार, भास्कर बेहरा, रामसिंह पूर्ति एवं सोमा सरदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed