
फूड सेफ्टी को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाया गया जांच अभियान…
सरायकेला: संजय मिश्रा । आगामी पूजा त्योहारों को देखते हुए सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ भोजन सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नियमित जाँच अभियान चलाया जा रहा है। इस निमित्त जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुश्री अदिति सिंह के द्वारा सरायकेला बाजार में स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इसके तहत सिद्धेश् स्वीट वर्कशाप का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया एवं दुग्ध उत्पाद कलाकंद, अजमेर कलाकंद का नमूना ज़ब्त कर रासायनिक जाँच हेतु राज्य खाद्य जाँच प्रयोगशाला, राँची भेज दिया गया। इस क्रम में सरायकेला बजार स्थित दर्पण रेस्टोरेंट, बासंती मिष्ठान्न भंडार, जितना भाई फास्ट फूड, अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट का जाँच किया गया। इस दौरान खाना बनाने में साफ़ पानी का उपयोग करने, कर्मियों की स्वच्छता पर ध्यान देने, fssai मानक वाले खाद्य पदार्थ का प्रयोग करने, उचित लेबलिंग के साथ खाद्य सामाग्री को पेकिंग करने, सिंथेटिक कलर का प्रयोग न करने और अनावश्यक रंगों के इस्तेमाल से परहेज करने का निर्देश दिया गया।

Related posts:

