Spread the love

झामुमो की सरायकेला बैठक में लोगों ने थामा पार्टी का दामन।

आगामी विधानसभा चुनाव में भी लहराएगा जेएमएम का परचम: दीपक बिरुआ…

सरायकेलाः संजय मिश्रा: झारखंड मुक्ति मोर्चा का सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन में काफी लोगों ने झामुमो का दामन थामा। इसमें अधिकतर जो झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ दूसरे पार्टी में चले गए थे, अब झामुमो की ओर रुख किए। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की उपस्थिति में लोगों ने झामुमो का दामन थामा। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा कि आगामी दिनों में भी सरायकेला में झामुमो का परचम होगा। सरायकेला का इज्जत, अस्मिता कार्यकर्ता पर है। जिस तरह जीतते आये हैं, उसी तरह आगे भी जीतेंगे। इससे पहले मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि कुछ झामुमो छोड़ भाजपा में चले गए थे। अब जेएमएम संगठन में वापस लौटे।

कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी, विधायक दशरथ गागराई, विधायक सविता महतो, झामुमो जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, गणेश चौधरी, गोपाल महतो, अमृत महतो, कृष्ण बास्के, सरायकेला प्रखंड उप प्रमुख वासुदेव महतो सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में भोला महांती ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम के बाद झामुमो के कृष्णा बास्के ने कहा कि संगठन की मजबूती सर्वोपरि है। संगठन की मजबूती दिखता है कि आने वाले समय भी जेएमएम का है। कार्यक्रम से पहले सरायकेला टाउन में कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा निकाली। और लोगों में संगठन मजबूती का एहसास कराया।


कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन में गोविंदपुर मुखिया दुबराज पूर्ति उर्फ सोमा पूर्ति के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में लोगों ने झामुमो का दामन थामा। इसी प्रकार सरायकेला नगर क्षेत्र से भोला महांती, शंभू आचार्य, उमेश भोल एवं जॉनी हाजरा ने मुख्य रूप से अपने कार्यकर्ताओं के संग झामुमो का दामन थामा।

Advertisements

You missed