Advertisements
Spread the love

विधान से समाधान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

सरायकेला: संजय मिश्रा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, झालसा रांची एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार में ‘विधान से समाधान’ के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत महिलाओं की सुरक्षा को कानून के प्रावधानों और योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्रदान की गई।

Advertisements

प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता राम गोविंद मिश्रा ने कार्यक्रम में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नालसा, झालसा और राष्ट्रीय महिला आयोग की सहभागिता से महिला सशक्तिकरण एवं विकास से जुड़े विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर विभिन्न कानूनी प्रावधानों और प्रक्रियाओं के बारे में उपस्थित महिला समूहों को बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित सहायक एलएडीसी अंबिका चरण पानी ने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में सहायक एलएडीसी विजय कुमार महतो ने भी महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर जेएसपीएल के बीपीएम रमेश प्रसाद द्विवेदी एवं डालसा के पीएलवी मुकेश कुमार साहू, रमेश कुम्हार, लक्ष्मी गुन्दुवा, बिट्टू प्रजापति, अमर सिंह सुरीन उपस्थित रहे।