Spread the love

डीएलएसए द्वारा महिला समूह के सदस्यों को दी गयी विधिक जानकारी…

सरायकेला Sanjay : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में सोमवार को नीमडीह प्रखंड के लाकड़ी पंचायत में विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने महिलाओं को विधिक जानकारी देते हुए कहा कि भारत के संविधान के प्रावधानों के अनुरूप नि:शुल्क विधिक सेवाएं प्राप्त करना एक महत्वपूर्ण अधिकार है। यदि आपको किसी भी प्रकार की पीड़ा है तो तत्काल प्राधिकरण से सम्पर्क करें सभी प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाएगी। इसके अलावे उन्होंने विभिन्न कानून की जानकारी भी दी। इस दौरान पीएलवी ने 18 महिला समिति के सदस्यों के बीच कानूनी जागरूकता पुस्तिका का वितरण किया। मौके पर बासुमति महतो, मंगला महतो, जयमनी माहली, मंजु महतो व शिवानी महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed