Advertisements
Spread the love

मारवाड़ी युवा मंच और मारवाड़ी महिला समिति ने संयुक्त रूप से मनाया स्वतंत्रता दिवस…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा और मारवाड़ी महिला समिति सरायकेला द्वारा संयुक्त रूप से देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर श्री श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सरायकेला के समक्ष मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

मौके पर प्रांतीय संयोजक राहुल अग्रवाल, सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा रेखा सेकसरिया, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, यतिराज बुधिया, कमल चौधरी, विद्या सेकसरिया और आशुतोष चौधरी की प्रमुख उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी देते हुए सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया।

You missed