Advertisements

रथ यात्रा के दौरान मां विपदातारिणी के रूप में पूजी गई माता सुभद्रा…
सरायकेला: संजय मिश्रा । भगवान श्री जगन्नाथ के वार्षिक रथ यात्रा परंपरा के अनुसार रथ यात्रा के पहले मंगलवार को माता सुभद्रा के मां विपदातारिणी के स्वरूप में पूजन का विधान है। इसके तहत मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने उपवास व्रत रखते हुए गुंडिचा मंदिर मौसी बड़ी पहुंची।
Advertisements

जहां उन्होंने विधि विधान के साथ माता सुभद्रा की मां विपदातारिणी के स्वरूप में पूजा अर्चना कर दीपदान करते हुए भोग प्रसाद का चढ़ावा चढ़ाया। इस अवसर पर पुजारी पंडित ब्रह्मानंद महापात्र सहित अन्य पुजारियों के दल द्वारा पूजा संपन्न कराया गया। साथ ही खीर खिचड़ी के विशेष प्रसाद का चढ़ना चढ़ाकर भक्तों के बीच श्री जगन्नाथ मेला कमेटी के तत्वावधान वितरण किया गया। मौके पर श्री जगन्नाथ मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी सहित अन्य सभी उपस्थित रहकर पूजा कार्यक्रम का संचालन किये।
Related posts:
Saraikela News : सरायकेला नगर पंचायत के उमवि हंसाहुड़ी में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम...
अमित के मौत के मामले में झारखंड सरकार करेगी हरसंभव मदद; छत्तीसगढ़ सरकार से निष्पक्ष जांच की करेगी मा...
सरायकेला:युवा समाजसेवी अजय कुमार साहू ने की पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से शिष्टाचार भेंट....

