Advertisements
Spread the love

नव विवाहित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या; पुलिस जुटी जांच में…

सरायकेला- संजय मिश्रा  : सरायकेला थाना क्षेत्र के गैरेज चौक निवासी नव विवाहिता महिला 19 वर्षीया पिंकी नापित ने शुक्रवार की सुबह अपने छत के हुक के सहारे फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। मृत्तक पिंकी का मायके खरसावां के कृष्णापुर है। जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के डिमना निवासी कृष्णा प्रमाणिक व पिंकी नापित ने वर्ष 2021 में लव मैरिज की थी। दोनों शादी के पश्चात सरायकेला में किराये के मकान में रहते थे। और पति कृष्णा मोबाईल दुकान का चलाता है। पिंकी का डेढ़ वर्ष का एक बेटा भी है।

Advertisements

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतिका का पति शराब का सेवन करता था। जिसको लेकर दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा भी हो रहा था। शुक्रवार को जब पति घर में नहीं था तो पिंकी ने दुपट्टा के सहारे फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। पति जब नाश्ता के लिए घर पहुंचा तो देखा की दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने की आवाज पर भी दरवाजा नहीं खोलने पर इसकी सूचना सरायकेला पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जाली काट कर अंदर देखा तो वह फांसी के सहारे लटक रही है।

जांच करने पर उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के पश्चात इसकी सूचना उसके मायके वालों को दी गई। तो परिजन पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की। घटना पर पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You missed