Spread the love

कांग्रेस का नव संकल्प कार्यशाला आयोजित…..

सरायकेला: स्थानीय उत्कलमणि आदर्श पाठागार में रविवार को कांग्रेस का नव संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य रुप से उपस्थित केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा वर्त्तमान केंद्र की भाजपा सरकार अब तक का सबसे विफल सरकार रही है. महंगाई, बेरोजगारी चरम पर पहुंच गयी है जनता त्राही त्राही कर रही है।

पूर्व्र मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में रसोई गैस की कीमत चार सौ रू थी आज बढ कर हजार रू हो गयी है। जनता महंगाई से त्रस्त है एैसे में जनता के समाने कांग्रेस ही विकल्प है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांगठनिक मजबुतीकरण कार्य शुरू हो गया है इसी कडी में जिला से लेकर वार्ड, बूथ स्तर पर संगठन को मजबुत किया जाना है.

कार्यकर्त्ताओं को संगठन को मजबुत करने की बात कहा साथ ही कार्यकर्त्ताओं से जन जन तक केंद्र सरकार की विफलताओं को अवगत कराएं। मौके पर अजय सिंह,छोटराय किस्कू,तस्लिमा मल्लिक,फूलकांत झा,देवनाथ सिंह मानकी,देबु चटर्जी,सुरेश धारी व डोमन महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed