Advertisements

साप्ताहिक भागवत प्रवचन के चौथे दिवस पर नंद उत्सव की बही बयार…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के तबलापुर गांव में आयोजित की जा रही साप्ताहिक भागवत प्रवचन के चौथे दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण के नंद उत्सव, बाल लीला और रासलीला का प्रवचन किया गया। जगन्नाथ धाम पुरी से पधारे प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक पंडित गौर हरि दास जी द्वारा इस अवसर पर व्यासपीठ से भागवत कथा के नंद उत्सव, श्रीकृष्ण बाल लीला और रासलीला के प्रसंग के मनोहारी प्रवचन की गई।
मौके पर गांव की बच्चियों द्वारा आकर्षक परिधान में रासलीला की सुंदर प्रस्तुति भी की गई। जिसका स्थानीय ग्रामीण सहित आसपास से पहुंचे भक्तों द्वारा भी जमकर प्रशंसा किया गया। कार्यक्रम में निर्मल कर, राजा कर, असित कर, अजय साहू, चिरंजीबी महापात्र, दूखु राम साहू तथा गांव के प्रबुद्ध नागरिक मुख्य रूप से शामिल रहे।
Related posts:
टाटानगर स्टेशन में लगाया गया सेकंड एंट्री गेट के लिए ब्रिज गाडर, 6 घंटे का पावर ब्लॉक लेकर हुआ काम, ...
SARIKELA NEWS : गुमटी बस्ती में पथराव करने और गोली चालन के मामले में आदित्यपुर पुलिस ने चार को गिरफ्...
SARAIKELA NEWS :सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह का ...

