Advertisements
Spread the love

आरएसएस द्वारा विजयादशमी उत्सव का पथ संचलन 6 को…

सरायकेला: संजय मिश्रा । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरायकेला-खरसावां जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक सरायकेला स्थित जिला कार्यालय में जिला संघ चालक सत्यनारायण अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से विभाग कार्यवाह मनोज गिरी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विजयादशमी उत्सव का पथ संचलन आगामी 6 अक्टूबर को सरायकेला जिला केंद्र में किया जाएगा। जिसमें झारखंड बिहार के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य प्रचारक अजय कुमार का उद्बोधन प्राप्त होगा। उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की व्यवस्था प्रमुख ललित चौधरी ने बताया कि पूर्ण गणवेश में बिरसा मुंडा स्टेडियम में प्रातः 10:30 बजे संपत और मध्याह्न 12:00 बजे बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements