Spread the love

पीडीजे ने मंडल कारा सरायकेला में महिला बंदियों के बीच मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। स्थानीय मंडल कारा सरायकेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिला बंदियों के बीच मनाया गया। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समाज में महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने के लिए और किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के मकसद से मनाया जाता है।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ सीजेएम सरायकेला सुश्री कवितांजली टोप्पो, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्रीमती अनामिका किस्कू, प्रभारी कारा अधीक्षक सतेंद्र कुमार महतो, ब्रह्मकुमारी पूनम दीदी, डॉ डीके सिंह एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ, कारा के बंदी, न्यायालयकर्मी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिला बंदियों के बीच सिलाई मशीन वितरित किया गया। तथा उन्हें सिलाई मशीन सीखाने के संबंध में जेल अधीक्षक को दिशा निर्देश दिया गया। वहाँ उपस्थित महिला बंदियों के बच्चों के बीच खिलौना वितरित किया गया।

महिलाओं के बीच महिला से सम्बंधित मैगजींस का भी वितरण किया गया।जहाँ उपस्थित महिला बन्दियों के बीच ब्रह्मकुमारी पूनम दीदी ने आत्म ज्ञान की बातें बताई। वहीं एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ डी के सिंह ने एक्यूप्रेशर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी कि कैसे एक्यूप्रेशर द्वारा रोगों का उपचार हाथ और पैरों के पॉइंट को दबाकर किया जा सकता है। जेल प्रशासन द्वारा सभी को बुके देकर सम्मानित किया गया।

Advertisements

You missed