Spread the love

नीमडीह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लगे हेल्थ कैंप में सात छात्राएं निकली सिवियर एनीमिया से ग्रसित…

सरायकेला: जगबंधु महतो

सरायकेला जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत नीमडीह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बढ़ते डेंगू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ विभाग अलर्ट, नीमडीह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लगाया हेल्थ कैंप में सात छात्राएं निकली सिवियर एनीमिया से ग्रसित ।


जानकारी देते हुए नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर अमित ने बताया की सरायकेला सिविल सर्जन द्वारा बढ़ते डेंगू की खतरे को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों पर हेल्थ कैंप लगाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके तहत आज हेल्थ कैप नीमडीह के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित किया गया। जहां कुल 90 छात्राओं की रक्त जांच के अलावे तमाम तरह के जांच किए गए। जिसमें एनीमिया की भी जांच शामिल थी।

जिसके रिपोर्ट में सात छात्राएं सिवियर एनीमिया से ग्रसित निकली है। डेंगू के लिया गया रक्त, जांच के लिए लैब में भेजा गया है। जिसके रिपोर्ट के बाद अन्य विशेष उपचार प्रारंभ किए जाएंगे। फिलहाल इन सात छात्राओं का उपचार शुरू कर दिया गया है एवं सरकार द्वारा मिलने वाली तमाम औषधियां उपलब्ध करा दी गई हैं। कस्तूरबा गांधी विद्यालय से सिवियर एनीमिया की खबर आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

Advertisements

You missed